{"_id":"5b5b66ba4f1c1b0c718b68ec","slug":"191532716730-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुड़ाना में बारिश के चलते गिरी मकान की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुड़ाना में बारिश के चलते गिरी मकान की छत
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुड़ाना में बारिश के चलते छत गिरी
शामली।
बारिश के चलते गांव कुड़ाना में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस कारण मलबे में दो बाइक सहित अन्य घरेलू सामान टूटकर खराब हो गया है। पीड़ित युवक ने एसडीएम को जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की है।
शुक्रवार को बारिश के चलते सुबह के समय गांव कुड़ाना में नाले के पुल के पास इमरान पुत्र नूरा के मकान की छत भर भराकर गिर गई है। इस कारण घर के अंदर रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि युवक परिवार को लेकर रिश्तेदारी में गया हुुआ था। सुबह उसकी मां बेगम ने लोहे के गाटर मुड़ने से छत नीचे झुकी देख छोटे पुत्र को अंदर रखा सामान बाहर निकालने को कहा। पुत्र अहसान ने बताया कि जब तक वह पहुंचा तब तक छत पूरी नीचे गिर चुकी थी। जिसके नीचे बेड, अनाज भरी टंकी, दो बाइक और सामान दबकर खराब हो गया है। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर सामान को मलबे से बाहर निकाला। पीड़ित युवक के पिता नूरा ने एसडीएम को जानकारी देते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।