फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पानी की निकासी न होने पर सड़कों पर भरा पानी, लोग परेशान

पानी की निकासी न होने पर सड़कों पर भरा पानी, लोग परेशान

Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पानी की निकासी न होने पर सड़कों पर भरा पानी, लोग परेशान
गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

नालों की सफाई न होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिस कारण गंदा पानी कस्बे की सड़कों पर भर गया। पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूल जा रही छात्राओं को अधिक पानी भरने के कारण घर को लौटना पड़ा। जिस ओर नगर पंचायत का कोई ध्यान नही है।

कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के बाहर ही गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण सड़कों पर भरपूर मात्रा में गंदा पानी भर गया है। गंदा पानी भरने के कारण पास में ही सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को वापस घर लौटना पड़ा। रास्ते में स्कूल की छात्राओं का पैर फिसलकर वह कर गिर गई। प्रधानाचार्य का कहना है कि कई बार नगर पंचायत कार्यालय को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत कार्यालय वह प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के सामने मेन बाजार है। वहां की सड़क पर भी पानी भरा है। नगर पंचायत कार्यालय से मात्र 20 मीटर दूर बस स्टैंड है। जिस कारण राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवपुरी, जैनपुरी वार्डों का का पानी गुलाबी मस्जिद के पास तालाब में जाता है। जिसकी सफाई ना होने के कारण तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने नालों की सफाई सही तरीके से नहीं हो पा रही। जिससे दोनों वार्डों का पानी इसी नाले से होकर गुजरता है। जिस कारण जलभराव की समस्या रहती है। गंदे पानी से गुजर रहे मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। दुकानदारों ने भी इस बात को लेकर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed