{"_id":"5b50dd6d4f1c1b40748b5d41","slug":"191532026221-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान
शामली।
अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। तीन स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें आठ वाहनों को सीज कर दिया गया। भैंसवाल रोड पर एक जुगाड़ भी पकड़ा गया, जिसमें स्कूली बच्चों को लाने का कार्य किया जा रहा था। वहीं, छत पर सवारियां बैठाकर ले जाने के आरोप में एक का चालान किया गया।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शामली में बुढ़ाना रोड सरस्वती विद्या मंदिर, भैंसवाल रोड सब्जी मंडी और आदर्श मंडी थाने के पास वाहनों की चेकिंग कराई गई। इस दौरान दो मैजिक, दो बोलेरो, एक ई रिक्शा सहित आठ वाहनों को अनफिट होने के कारण सीज कर दिया गया। इन सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं कराया गया। वहीं, भैंसवाल रोड पर एक बस भी पकड़ी गई, जिसकी छत पर सवारियां बैठाकर ले जाई जा रही थीं। बस का परमिट भी समाप्त हो चुका था, लेकिन बस में सवारियां ज्यादा होने के कारण उसको सीज नहीं किया गया, बल्कि चालान काटकर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।