फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हसनपुर की टीम को हरा भारसी बना कबड्ड़ी विजेता

हसनपुर की टीम को हरा भारसी बना कबड्ड़ी विजेता

Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर की टीम को हरा भारसी बना कबड्ड़ी विजेता
शामली। शामली जिला कबड्ड़ी एसोसिएशन के तत्वावधान गांव सिंभालका में जिला स्तरीय जूनियर कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबला गांव हसनपुर और भारसी की टीम के बीच हुआ। जिसमें भारसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28-14 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का चयन जिला टीम में किया गया। यह टीम गौतमबुद्घनगर में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी कबड्ड़ी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ईश्वरपाल मुखिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी टीमों के साथ परिचय करते हुए मेहनत व लगन से खेलकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कबड्ड़ी खेल बहुत ही सस्ता खेल हैै। दिन पर दिन कबड्ड़ी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रो- कबड्ड़ी में अच्छे दामों में खरीदा जा रहा है। उन्होंने गांव के युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में अपना कैरियर बनाने की अपील की। प्रतियोगिता का पहला मैच धनकड़ एकेडमी शामली और गांव लिसाढ़ की टीम के बीच हुआ। इसमें 31-25 से धनकड़ की टीम विजेता रही। इसके बाद सभी टीमों का पहला और दूसरा राउंड खेला गया। सेमी फाइनल का पहला मुकाबला धनकड़ एकेडमी और हसनपुर के बीच हुआ। इसमें हसनपुर ने 32-18 से जीता। दूसरा सेमीफाइनल गांव मुंडेट और गांव भारसी की टीम के बीच हुआ। भारसी ने 35-9 से मैच जीत लिया। फाइनल मुकाबला गांव भारसी व हसनपुर गांव की टीम के बीच हुआ। इसमें गांव भारसी की टीम ने 28-14 से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके बाद विजेता टीम को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

शामली कबड्ड़ी एसोसिएशन के सचिव ओम सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों की टीम बनाई गई। यह टीम 27 से 29 जुलाई को गौतमबुद्घनगर में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। रेफरी की भूमिका यशपाल, मनोज, पराग और प्रमोद ने निभाई। पर्यवेक्षक के रुप में सतेंद्र कुमार सचिव बागपत, सुनील कुमार सचिव सहारनपुर रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान भारसी संदीप पंवार, कनियान प्रधान गोपाल, दिल्ली पुलिस के कोच वेदपाल सिंह, वरुण पंवार, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान सिंभालका संजीव कुमार, प्रवेंद्र, प्रो- कबड्ड़ी रेफरी राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कबड्ड़ी मैचों का जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने किया प्रतिभाग
जिला स्तरीय जूनियर कबड्ड़ी प्रतियोगिता में गांव सिंभालका, मुंडेट, भारसी, अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, हसनपुर, गांव भभीसा, कसेरवा, धनकड़ एकेडमी शामली, लिसाढ़, लांक और गांव कनियान की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed