{"_id":"5b4654c84f1c1bce3b8b482f","slug":"191531335880-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी ओपन मेरिट से आज भी होंगे दाखिले, 615 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी ओपन मेरिट से आज भी होंगे दाखिले, 615 सीटें खाली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दूसरी ओपन मेरिट से दाखिले कराने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक दिन और बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। बुधवार को सभी कॉलेजों में केवल 66 दाखिले ही हो सके। अभी भी कॉलेजों में 615 सीटें खाली रह गई है। इसके बाद वंचित छात्र-छात्राओं को 17 जुलाई के बाद आने वाली मेरिट से खाली सीट रहने पर प्रवेश मिल सकेगा।
बुधवार को सभी डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी रही। दाखिले कम होने के चलते यूनिवर्सिटी ने एक दिन और बढ़ा दिया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी द्वितीय ओपन मेरिट से ही दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। बुधवार को सभी संकायों में मिलाकर केवल 66 दाखिले ही हो सके है। बीकॉम में तीनों कॉलेजों में केवल एक ही दाखिला हुआ है। अभी तक सभी संकायों में मिलाकर 2359 सीटों के सापेक्ष 1744 दाखिले हुए है। कम पंजीकरण होने के चलते यूनिवर्सिटी ने फिर से 17 जुलाई तक पंजीकरण शुरू कर दिए है। आज दाखिला होने के बाद खाली सीटों पर छात्र-छात्राओं को फिर 17 जुलाई के बाद आने वाली मेरिट से खाली सीटों पर दाखिला ले सकेेंगे। अभी तक 891 दाखिले बीए, 241 बीकॉम, 455 बीएससी विज्ञान और 157 दाखिले बीएएसी कृषि में हुए है। इसके बाद भी बीए में 198 सीटें खाली है। बीकॉम में 239, बीएससी विज्ञान में 185 और बीएएसी कृषि में केवल तीन सीटें खाली रह गई है।