{"_id":"5b3fbb4c4f1c1b0e278b4f73","slug":"191530903372-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में पहुंची क्राइम प्रोटेक्शन किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में पहुंची क्राइम प्रोटेक्शन किटें
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली।
घटनास्थल पर भीड़ अधिक ना जाए, इसके लिए येलो टेप सहित अन्य वस्तुएं शामली पुलिस को मुहैया कराई गई है। इसके लिए जिले के सभी आठ थानों में क्राइम प्रोटेेक्शन किट भिजवाई गई है। इन क्राइम प्रोटेक्शन किट में एक कैमरा, एक हैडलाइट, एक बड़ी लाइट, दो कैंची, माप फीता, दो स्टैंड, दस शव बैग, चार बंडल एरिया कवर येलो टेप, एक पैकेट मास्क, छोटी झंडी सहित अन्य सामान इस है। जिसका प्रयोग घटना के समय पर किया जाएगा। इसका मकसद जांच की गुणवत्ता को बनाए रखना है।
दो पक्षों में हुई मारपीट
शामली।
नगर के रेलवे रोड पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सरेआम झगड़ा होने के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना कोतवली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे आरोपी फरार हो गए। उधर, डायल-100 पुलिस की बाइक ने बृहस्पतिवार रात सूचना पर एक संदिग्ध को आते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर वह शराब छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।