{"_id":"5b2163a84f1c1bf86e8b7cfc","slug":"191528914856-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होनहारों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित
शामली। जिले के यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 7वी रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कैराना विधायक नाहिद हसन ने बुधवार को सपा कार्यालय पर लैपटॉप वितरित किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए चेताया है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनपद के टॉपर छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैराना विधायक नाहिद हसन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, शामली जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने इंटरमीडिएट के छात्र शिवम सिंघल तथा हाईस्कूल की छात्रा गरिमा गोयल को उत्तर प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त करने पर लैपटॉप देकर सम्मानित किया। कैराना विधायक नाहिद हसन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से प्रदेश में शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। भाजपा ने चुनाव के दौरान छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा सरकार को बने एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है। भाजपा न तो छात्र हित में कोई कदम उठा पाई है और न ही युवाओं को रोजगार दिला रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूरे प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर सुधीर पंवार, जिया चौधरी, चंदन सिंह चौहान, विजय कौशिक, नरेश विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, मांगेराम मलिक, सचिन राणा, भूपेंद्र मलिक, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।