{"_id":"5b2163a64f1c1bb06e8b7c92","slug":"191528914854-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
शामली। संस्कृति जागरण मंच एवं संस्कृति जागरण मंच महिला शाखा की ओर से शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर कैंप का शुभारंभ मनोज मित्तल, मनोज शर्मा व नवीन नामदेव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में छात्र-छात्राओं को जूडो, शूटिंग, योगासन, खेल एवं बौद्धिक चर्चा आदि के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने समर कैंप में सिखाए गए योग तथा जूडो का प्रस्तुतीकरण भी किया। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमोद सिंघल, सचिन गर्ग, विकास जैन, अरविंद ऐरन, सुनीता जैन, मोनिका कपूर, अनीता बंसल, पूनम गर्ग, रेखा गुलाटी आदि मौजूद रहे।