{"_id":"5b0ef9144f1c1b926e8b5865","slug":"191527707924-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक की तेरहवीं में एकत्रित हुए ठाकुर समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक की तेरहवीं में एकत्रित हुए ठाकुर समाज के लोग
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव कैडी निवासी युवक विवेक राणा पुत्र उमेश राणा 15 मई को घर से कार से देवबंद कोर्ट में तारीख पर गया था। 17 मई को उसका गोलियों से छलनी हुआ शव पंजाब के डेरा बसी क्षेत्र में मीट प्लांट के पास एक प्लाट में पड़ा मिला था। बुधवार को विवेक की तेरहवीं पर ठाकुर समाज एकत्रित हुआ। लोगों ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि युवक की हत्या में शामिल पांचों व्यक्तियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया। इससे पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगता है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
झिंझाना। गांव खानुपर जाटान से झिंझाना सामान लेने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने झिंझाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि मंगलवार की सुबह घर से सामान लेने के लिये रामनिवास (35) झिंझाना कस्बे में आया था, लेकिन शाम तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसको काफी तलाश किया। नहीं मिलने पर बुधवार को उसके पिता श्यामलाल ने थाना झिंझाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।