फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोष्ठी के माध्यम से कैडेट्स को समझाया मतदान का महत्व

गोष्ठी के माध्यम से कैडेट्स को समझाया मतदान का महत्व

Fri, 11 May 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी के माध्यम से कैडेट्स को समझाया मतदान का महत्व
शामली।
विज्ञापन

झिंझाना रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता के तहत विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी का विषय शत प्रतिशत मतदान एवं छात्रों का इसमें योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने सभी छात्रों को मतदान का महत्व समझाया।

उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि सभी छात्र अपने परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसी, गांववासी और नजदीकी लोगों को प्रेरित कर शत प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम ने छात्रों को बताया कि भारतीय संविधान द्वारा हमें अधिकार दिया गया है कि हम 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता बन सकते हैं। हम अपने मत का प्रयोग कर एक अच्छे, सुयोग्य, पढ़े लिखें व अच्छी छवि वाले प्रतिनिधि को चुन कर अच्छी सरकार बना सकते है। शिक्षक रवि खन्ना ने कैडेट से आह्वान किया कि वे रैलियां, निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेकर अभियान चलाते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। इस दौरान प्रमोद कुमार, मीनू, अंकुर, निशि, अरविंद कुमार, आनंद, प्रदीप मलिक, पूनम, अनिल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed