फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनपद से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हुए चार स्कूल

जनपद से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हुए चार स्कूल

Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जनपद से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हुए चार स्कूल
शामली। जनपद स्तर पर 12 स्कूलों का चयन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए हुआ था। इनमें से चार विद्यालयों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ। वहीं, एक विद्यालय राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के लिए सभी सरकारी स्कूलों, सहायता प्राप्त, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के निजी स्कूलों को शामिल किया गया था। इसमें जनपद से 115 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसमें चयन के लिए पेयजल, शौचालय, साबुन से हाथ धोने, विद्यालय का सुचारु संचालन, रखरखाव और बच्चों का समग्र विकास आदि मानक तय किए गए थे। इस पुरस्कार के लिए पहले जिला स्तर स्कूलों का चयन किया गया था। इसके बाद राज्यस्तरीय कमेटी ने चयनित स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि जिले के चार विद्यालयों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 गांव हाथी करौंदा, उच्च प्राथमिक स्कूल गांव भाजू और खेड़ी खुशाम स्थित प्राथमिक विद्यालय, गढ़ीश्याम उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन हुआ। खेड़ी खुशाम का उच्च प्राथमिक स्कूल अब राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभाग करेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम विद्यालय का भौतिक परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed