फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कांधला।
विज्ञापन

एसपी शामली देव रंजन वर्मा ने कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक ओर एसएसआई को अपहरण ओर चोरी की घटना का खुलासा करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सात अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन अग्रवाल के घर बदमाशों ने ताले तोड़कर 78 हजार रुपये की नगदी सहित जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 65 हजार रुपए की नगदी बरामद कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। वहीं 18 अप्रैल को कस्बे के जाट कालोनी निवासी मुकेश सैनी ने थाने पर तहरीर देकर अपने पुत्र राहुल सैनी का अपहरण करने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसएसआई नेमचंद गुर्जर को दी थी। एसएसआई ने 12 घंटे से भी कम समय में युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था। युवक कर्ज अधिक होने के कारण घर से फरार हो गया था। दोनों घटनाओं का खुलासा करने से खुश होकर शुक्रवार को एसपी देव रजन वर्मा ने कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ओर एसएसआई नेमचंद गुर्जर को पुलिस लाइन शामली में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed