{"_id":"5ac7c09f4f1c1bbb618b5df2","slug":"191523040415-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बदला मौसम, छा गया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बदला मौसम, छा गया अंधेरा
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अचानक मौसम का मिजाज बदलने के कारण कस्बा व देहात के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। किसानों की गेहूं और सरसों की फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे हालात में मौसम का बिगड़ना किसानों के लिए नुुकसान का कारण बन सकता है।
शुक्रवार सुबह से ही मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आ रहा था। सुबह एक बार घटा छा जाने के साथ ही बहुत ही हल्की बूंदे भी आई। जिसके बाद मौसम ठीक रहा। वहीं करीब छह बजे अचानक से फिर मौसम में बदलाव आ गया। जिसके बाद अचानक से अंधेरा छा गया और आंधी शुरू हो गई। जिस कारण शहर में लगे होर्डिंग भी उखड़ गए। वहीं दुकानदारों में भी सामान अंदर रखने को लेकर अफरा तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी आने के कारण शहर और गांव में बिजली गुल हो गई। साथ ही मौसम के बदलाव के कारण किसान भी परेशान नजर आए। शुक्रवार को गेेहूं की फसल में पानी दिया है जिस कारण उन्हें फसल गिरने का डर सताता नजर आया। उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई जा रही है।