{"_id":"5aa423754f1c1bbc758b4d20","slug":"191520706421-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जनपद में बनें पांच परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जनपद में बनें पांच परीक्षा केंद्र
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बने
शामली।
यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की इंटर में सभी छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 से 16 मार्च के बीच आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी विषयों के परीक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं। परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
शनिवार को कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इंटर के जिन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, उन्हें बोर्ड ने एक मौका और दिया है। यह परीक्षा 13 से 16 मार्च के बीच कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षक नियुक्त कर दिए हैं। छूटी परीक्षा के लिए सभी विषयों के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें भौतिक विज्ञान के लिए आरके इंटर कॉलेज शामली को बनाया गया है। यहां के परीक्षक रजनीश कुमार होंगे। रसायन विज्ञान के लिए आरके इंटर कॉलेज शामली, परीक्षक प्रमोद कुमार रहेंगे। जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए आरके इंटर कॉलेज, परीक्षक गजेंद्रपाल रहेंगे। गृह विज्ञान की परीक्षा के लिए आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर, जिसमें परीक्षक परिनीता सिवाच रहेंगी। भूगोल की परीक्षा के लिए जेएलएन इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसके परीक्षक सुभाष चंद त्यागी को बनाया गया है।
-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 14 को
शामली। आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर की प्रधानाचार्य विमलेश ने बताया कि इंटर गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 14 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि सभी छूटे परीक्षार्थी कॉलेज में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कॉलेज पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा से वंचित छात्राओं को इसके बाद कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।