{"_id":"5a81df524f1c1b2d068b64ae","slug":"191518460754-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के खाली पदो के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के खाली पदो के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। प्रधान और पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए सोमवार को कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें पंजोखरा प्रधान पद के लिए तीन और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार नामांकन पत्र शामिल हैं।
सोमवार को कांधला ब्लाक मुख्यालय पर आरओ- एआरओ के सम्मुख पंजोखरा ग्राम प्रधान के लिए प्रदीप कुमार , सुनीता पत्नी गुलाब सिंह व पूर्व प्रधान जयवीर सिंह की भाभी बिलकेश पत्नी जयकरण ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद केे लिए इस्सोपुर टील वार्ड दस से वीरेंद्र सिंह, मलकपुर से हासिम जंग व भारसी के वार्ड तीन से नीलम व वार्ड दस से संदीप ने नामांकन दाखिल किए गए है। रिटर्निंग आफिसर अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन की जांच की जाएगी। 15 फरवरी को नामांकन पत्र वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सभी पदों के लिए 22 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के चलते ब्लाक परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि ब्लाक कांधला के गांव पंजोखरा प्रधान जयवीर सिंह उर्फ नीटू की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ग्राम प्रधान पद खाली चल रहा था। उत्तर प्रदेश शासन ने पंचायत के खाली पदों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी। पूर्व में गांव इस्सोपुटील के वार्ड दस, मलकपुर के वार्ड आठ और भारसी के वार्ड नंबर तीन ओर दस पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए थे।