फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बढ़ती महंगाई में पूरा वेतन हो जाता है खर्च

बढ़ती महंगाई में पूरा वेतन हो जाता है खर्च

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई में पूरा वेतन हो जाता है खर्च
आम बजट में नहीं मिली कोई खास राहत
विज्ञापन

शामली। डिग्री कॉलेज में पढ़ा रहे प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह को आम बजट रास नहीं आया। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई में इतना वेतन मिलने के बाद भी सब बराबर हो जाता है। वहीं, बजट में इस बार एक प्रतिशत शिक्षा उपकर बढ़ा दिया गया है।

शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह से आम बजट को लेकर बात की, तो उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिमाह करीब 65 हजार रुपये वेतन मिलता है। बढ़ती महंगाई में पूरा वेतन घर के खर्चों व अन्य खर्चों और टैक्स में बराबर हो जाता है। उनके परिवार में बच्चों सहित पांच सदस्य हैं, जिसमें दो बच्चों की पढ़ाई में करीब हर माह 10 से 12 हजार रुपये खर्च होते हैं। 10 हजार रुपये रसोई और घर के अन्य खर्चों में होते हैं। करीब पांच हजार बीमारी में खर्च होते रहते हैं। वहीं, साल में टैक्स के रूप में करीब 60 हजार रुपये कटते हैं। बच्चों की पॉलिसी में भी करीब दस हजार रुपये जमा होते हैं। वहीं, मकान बनाने में लिया ऋण अदा करने के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह किश्त कटती है। महीने के आखिर में पांच हजार रुपये शेष बचते हैं। इस बार बजट से इनकम टैक्स की सीमा में बढ़ोतरी होने की उम्मीद थी, लेकिन बजट में कोई बदलाव न होने से मायूसी ही हाथ लगी। ऊपर से शिक्षकों पर एक प्रतिशत शिक्षा उपकर और लगा दिया गया है। शिक्षकों को पहले स्टैंडर्स डिडेक्शन में डेढ़ लाख तक की टैक्स में छूट बढ़ाकर एक लाख 90 हजार तक की है। शिक्षकों पर आम बजट में कोई खास राहत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed