{"_id":"5a68d5484f1c1b8f268b6300","slug":"191516819784-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के आठवें दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त लेखाधिकारी राजेंद्र कौशिक ने किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस में प्रतिभाग करते हुए नैतिक और चारित्रिक विकास करने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को गांव सिंभालका में वीवी इंटर कॉलेज का चल रहा एनएसएस शिविर आठवें दिन भी जारी रहा। मुख्य अतिथि ने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व समझाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को कार्यक्रम में आगे भी भाग लेकर संस्कार और नैतिकवान व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि छात्र जीवन में छात्र को सीखने के काफी अवसर मिलते है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेकर सीखना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दूसरे सत्र में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर विचार व्यक्त किए। इस दौरान शशि वर्मा, रीना सिंह, रेणू गुप्ता, अलका, राजनाथ, प्रमोद कुमार, अर्जुनराम, मनोज कुमार, मुकेश चंद आदि मौजूद रहे।