{"_id":"5a53c06f4f1c1b09788b7491","slug":"191515438191-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान पर अवैध कब्जे से युवाओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान पर अवैध कब्जे से युवाओं में रोष
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान पर कब्जे से युवाओं में रोष
चौसाना। खेल के मैदान पर कई साल से चल रहे अवैध कब्जे के कारण युवाओं में रोष बना हुआ है। आरोप है कि लेखपाल की मिलीभगत के चलते खेल के मैदान से अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि अवैध कब्जा हटवाया जाए, ताकि खेल मैदान का उपयोग हो सके।
चौसाना में भडी मार्ग पर खेल के मैदान की भूमि को संरक्षित किया गया था, जिसका रकबा करीब 15 बीघा है। वहां पर लोगों ने भूस के कूप और बिटौडे़ लगा दिए हैं। इस कारण युवाओं को खेलने के लिए मैदान नहीं मिल रहा है। युवाओं का आरोप है कि यदि वह उक्त खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटवाने की मांग करते हैं, तो उन्हें धमकी दी जाती हैं। चेतावनी दी गई है कि अगर अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया, तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी। इस दौरान इसरार, जमीर, सद्दाम, शाकिर, नाजिम, शाहजेब, उम्मेद, जानी, अबरार, अमित, मनीष और आशीष आदि मौजूद रहे।