{"_id":"5a53bfae4f1c1b18758b53a8","slug":"191515437998-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिद काला जंधेडी की कृषि भूमि की कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिद काला जंधेडी की कृषि भूमि की कुर्की
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)।
मुकीम गिरोह से जुड़ा कुख्यात वाजिद काला निवासी जंधेडी दो साल पूर्व सहारनपुर में पेशी के बाद उत्तराखंड लौटते समय मिर्जापुर के पास पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। वाजिद काला गांव भूरा में डेढ़ साल पहले घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले वांछित चल रहा था। अदालत से आदेश प्राप्त करके पुलिस ने गांव जंधेड़ी में आरोपी वाजिद काला की चार बीघा कृषि भूमि की कुर्की की।
मुकीम गिरोह से जुड़ा कुख्यात वाजिद काला निवासी जंधेड़ी दो साल पहले सहारनपुर पेशी से लौटते समय मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद वाजिद काला ने 28 अगस्त 2016 को गाव भूरा में राणो के मकान में घुसकर फायरिंग की थी। इसका मुकदमा कोतवाली में राणो ने दर्ज कराया था। मामले में आरोपी वाजिद काला निवासी जंधेड़ी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके चलते आरोपी के विरुद्ध कोर्ट से कुर्की कार्रवाई के आदेश प्राप्त किए गए। वहीं, सोमवार को पुलिस ने हल्का लेखपालों की टीम के साथ गांव जंधेड़ी पहुंचकर वाजिद काला की चार बीघा कृषि भूमि की पैमाइश कराकर भूमि की कुर्की की। मामले के विवेचक एसआई सतपाल सिंह यादव ने बताया कि अदालत में गैर हाजिर रहने पर अदालत के आदेश पर आरोपी वाजिद काला निवासी जंधेड़ी की चार बीघा जमीन की कुर्की की गई है।