फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध कब्जे हटवाने को नोटिस भेजने पर मचा हड़कंप

अवैध कब्जे हटवाने को नोटिस भेजने पर मचा हड़कंप

Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटवाने को नोटिस भेजने पर मचा हड़कंप
शामली।
विज्ञापन

तहसीलदार ने गांव कैंडी में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए। गांव के दलित समाज के लोगों ने एडीएम से मुलाकात कर कहा कि जिस जमीन पर वह कई दशक से मकान बनाकर रह रहे हैं, उन्हें अवैध कब्जा बताया जा रहा है। यदि उनकी जमीन छिन गई, तो वह बेघर हो जाएंगे।
बुधवार को गांव कैंडी निवासी दलित परिवारों के लोगों ने अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तहसीलदार ने उन्हें नोटिस भेजे हैं, जिस कारण उनकी रात की नींद भी उड़ गई है। उन्होंने बताया कि करीब 300 साल से उक्त जमीन पर वह काबिज हैं। मकान बना रखे हैं तथा प्रशासन की तरफ से उनकी बस्ती में सड़क आदि का निर्माण भी कराया है तथा अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके बावजूद जमीन पर उनके अवैध कब्जे बताए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मामले में न्याय दिलाया जाए। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने कहा कि यदि किसी ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, तो उसे हटवाया जाएगा। इसमें किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। इसके बाद वह लौट गए। इस दौरान राजवीर, बचनदास, महावीर, प्रदीप, सकल सिंह, रामकुमार, महक सिंह, सन्नी, विनोद, कंवरपाल, गुलाब, किरणपाल, रामनाथ, सोमपाल, अर्जुन, बीरू, काला, चंद्रपाल, राजबीर, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे। उधर, तहसीलदार राकेश त्यागी का कहना है कि एंटी भूमाफिया अभियान के तहत ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

---कादरगढ़ डेलीगेट का आरक्षण समाप्त कराने की मांग
शामली। साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर के गांव कादरगढ़ का डेलीगेट आरक्षण समाप्त कराने की मांग की गई है। बुधवार को गांव कादरगढ़ निवासी बीरबल, महिपाल, महक सिंह, वेदप्रकाश, सोमपाल और जबर सिंह आदि ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव कादरगढ़ डेलीगेट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि इस गांव में अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति निवास नहीं करता है। इस स्थिति में कादरगढ़ से कोई डेलीगेट नहीं चुना जा सकता है। उनकी मांग है कि कादरगढ़ डेलीगेट का आरक्षण समाप्त करके सामान्य जाति में किया जाए, ताकि डेलीगेट का चुनाव हो सके। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed