{"_id":"59f3846e4f1c1b7a548b9748","slug":"191509131374-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में तीन कॉलेज अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में तीन कॉलेज अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन विद्यालय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित
कैराना। कस्बा कैराना में अंजुमन इस्लामिया एजूकेशनल सोसायटी के अंतर्गत संचालित तीन विद्यालयों को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग द्वारा अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित किया गया है। अंजुमन इस्लामिया एजूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी ने बताया कि उनकी सोसाइटी द्वारा कैराना में जाकिर मेमोरियल इंटर कालेज, चौधरी मुनव्वर हसन मेमोरियल गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल और मकतब इस्लामिया जूनियर बेसिक विद्यालय संचालित कर रही है। उक्त तीनों विद्यालयों को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित कराने के लिए पूर्व सांसद तबस्सुम हसन और वर्तमान कैराना सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन काफी समय से प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ही तीनों विद्यालयों को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित करने संबंधी पत्र आयोग की सचिव सरोज पुनहानी की तरफ से प्राप्त हुए हैं।