{"_id":"59cbf02f4f1c1b9c538b4b94","slug":"191506537519-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण को लेकर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण को लेकर चला पुलिस का डंडा
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस ने दूसरे दिन भी शहर के मैन रोड पर आधी सड़क घेर कर खड़े फल विक्रेताओं पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।
बुधवार को दूसरे दिन भी कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने शहर के धीमानपुरा फाटक से लेकर शिवचौक तक सड़क पर ठेली खड़ी कर अतिक्रमण करते फल विक्रेताओं को फटकार लगाई। मंगलवार के अभियान के बाद कुछ फल विक्रेता तो अपनी ठेली सही तरीके से लगाते नजर आए। जिससे शहर की मैन रोड बुधवार को कुछ चौड़ी नजर आई। लेकिन कुछ फल विक्रेता उसके बाद भी पहले की तरह ही आधी सड़क पर ठेली लगाते नजर आए, जिसके बाद पुलिस टीम ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटवाया। कुछ फल विक्रेता तो ठेली बंद कर दुकानों पर रखकर केले बेचते नजर आए। थानाध्यक्ष का कहना है कि त्योहार के चलते हर रोज अभियान जारी रहेगा।