{"_id":"59b2ea554f1c1be87f8b51f3","slug":"191504897621-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसे में मृतकों के शव पहुंचे गांव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसे में मृतकों के शव पहुंचे गांव, परिजनों में मचा कोहराम
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
मिनी बस पलटने से हुई पांच लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार रात सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। गांव में शव पहुंचे ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
जलालाबाद के गांव सोहजनी उमरपुर की पुलिया के पास बस पलटने से पांच यात्रियों शाहरुख पुत्र नानू, वीशू पुत्र विनोद, यामीन पुत्र शकील, ओमप्रकाश पुत्र करण, पांच वर्षीय अनुष्का पुत्री मुकेश की मौत हो गई थी। गांव सोहजनी उमरपुर के दो लोगों की मौत से गांव में पहले से ही मामत पसरा हुआ था। बृहस्पतिवार रात पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शाहरुख पुत्र नानू और यामीन पुत्र शकील के शव गांव पहुंचे को कोहराम मच गया। शाहरुख जलालाबाद के नेशनल पब्लिक स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र था। वह स्कूल से छुट्टी के बाद मिनी बस से घर लौट रहा था। गांव जानीपुर निवासी नेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र वीशू पुत्र विनोद भी इसी बस में था। ओम प्रकाश पुत्र करण निवासी बिरालसी थाना चरथावल, गांव जानीपुर में अपनी मौसी के घर पर रहकर रामपुर मनिहारान स्थित गोचर डिग्री कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
शाहरुख, यामीन के शवों को रात में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। जबकि वीशू का शव शुक्रवार सुबह गांव जानीपुर, ओमप्रकाश पुत्र करण का उसके पैतृक गांव बिरालसी में अंतिम संस्कार किया गया। पांच वर्षीय अनुष्का पुत्री मुकेश को गांव मानकपुर में शमशान घाट में दबाया गया। जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां, जहीर मलिक, नदीम खां, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, ओमप्रकाश पप्पू आदि गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।