{"_id":"59a075f74f1c1b1e3b8b49f0","slug":"191503688183-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में चमका हसनपुर लुहारी का वली खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में चमका हसनपुर लुहारी का वली खान
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद।
गांव हसनपुर लुहारी के छात्र वली खान जलाली ने निशानेबाजी में जिले का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही उसका चयन प्री नेशनल गेम के लिए हुआ है।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी नफासत अली खान का बेटा वली खान जलाली कक्षा नौ का छात्र है। वह देहरादून में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। पिछले दिनों देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज में जूनियर विंग में डबल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर वली खान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। साथ ही प्री नेशनल गेम के लिए क्वालीफाई किया। प्री नेशनल गेम अगले माह पटियाला (पंजाब) में होंगे। वली खान की उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।