फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कॉलेजों में वेटिंग लिस्ट लगाने के बाद भी नहीं भरी सीटें

कॉलेजों में वेटिंग लिस्ट लगाने के बाद भी नहीं भरी सीटें

Sat, 19 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में वेटिंग लिस्ट लगाने के बाद भी नहीं भरी सीटें
शामली।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में ओपन मेरिट के बाद भी सीटें खाली रह गई है। अभी भी यूजी कोर्स में 410 सीटें खाली है। अब यूनिवर्सिटी खाली सीटों के लिए दूसरी ओपन मेरिट जारी करेगी। वहीं आरके पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि मेेें केवल तीन एसटी की सीटें खाली रह गई है। जिन्हें यूनिवर्सिटी के आदेश के बाद ही भरा जाएगा।
डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्स में चल रही दाखिला प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को ओेपन मेरिट का अंतिम दिन था। इसके बाद शुक्रवार को कॉलेजों में खाली रह गई सीटों को मेरिट डाउन कर वेटिंग लिस्ट लगाकर भरना चाहा, जिसके बाद भी कॉलेजों में यूजी कोर्स में सीटें खाली रह गई है। इसमें जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में वेटिंग लिस्ट से सभी संकायों में केवल 167 दाखिले हुए है। अभी भी 410 सीटें खाली रह गई। अब यूनिवर्सिटी को खाली सीटों को भरने के लिए दूसरी ओपन मेरिट जारी करनी होगी।
विज्ञापन

अभी भी शहर के वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 92 सीटें, बीकॉम में 85, आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम में 3, गणित में 2, सांख्यिकी में 8, कृषि में 3 सीटें खाली रह गई। वहीं, विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में 72, बीकॉम में 25, बीएससी बायो में 9, गणित में 3 और राजकीय कॉलेज कांधला में बीए में 25, बीएससी गणित में 26 और बायो में 17 सीटें खाली रह गई है। वेटिंग लिस्ट के बाद भी चार कॉलेजों में अभी तक 1882 ही दाखिले हो पाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed