फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कॉलेजों में यूजी कोर्स में 577 सीटें रह गई खाली

कॉलेजों में यूजी कोर्स में 577 सीटें रह गई खाली

Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में यूजी कोर्स में 577 सीटें रह गई खाली
कॉलेजों में यूजी कोर्स में 577 सीटें रह गई खाली
विज्ञापन

शामली। डिग्री कॉलेजों में यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई पहली ओपन मेरिट के बाद भी यूजी कोर्सो में 577 सीटें खाली रह गई है। पहली ओपन मेरिट से कॉलेजों में तीन दिन तक चली दाखिला प्रक्रिया के बाद अंतिम दिन तक 583 दाखिले ही हो सकें। जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में अभी तक केवल 1715 ही दाखिले हो सकें है। अब यूनिवर्सिटी दूसरी ओपन मेरिट जारी करेंगी।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में यूजी में चल रही दाखिला प्रक्रिया में तीसरी मेरिट के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए ओपन मेरिट जारी की थी, जिसके बाद भी पहली ओपन मेरिट से तीन दिन दाखिले होने के बाद एक चौथाई सीटें खाली रह गई है. जिनको भरने के लिए अब यूनिवर्सिटी को दूसरी ओपन मेरिट जारी करनी पडे़गी। छात्र-छात्राओं को फिर से वेबसाइट से प्रोफार्मा डाउनलोड कर कॉलेजों में जमा करना होगा। पहली ओपन मेरिट के अंतिम दिन तक शहर के वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 418 दाखिले, बीकॉम में 75, आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम में 111, बीएससी बायो में 114, गणित में 78, सांख्यिकी में 51 और बीएससी कृषि में केवल 100 दाखिले हुए हैं, जबकि विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में 299, बीकॉम में 135, बीएससी बायो में 51, गणित में 98 दाखिले हुए है। वहीं, राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला में बीए में 242, बीएससी बायो में 26 और गणित में 17 ही दाखिले हो पाए है। जिसके बाद भी चारों कॉलेजों में सभी संकायों में अभी भी 2292 सीटों के सापेक्ष 577 सीटें खाली रह गई है।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर की सीटें बढ़ाने की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हंगामा प्रदर्शन करते हुए दाखिले से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को दाखिला दिलाने के लिए सीटें बढ़ाने को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर हंगामा करते हुए डीआईओएस एसएम सिद्दीकी को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए डिग्री कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सीटें न बढ़ने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिला सह संयोजक निविश कुमार ने बताया कि पिछली बार सीटें बढ़ाई गई थी और सांध्यकालीन कक्षाएं भी चलाई गई थी। इस दौरान शक्ति सिंह, आकाश शर्मा, मोंटी, रोहित, संदीप, ललित, सन्नी, विक्रम, अंशुल, शुभम, सनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed