फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्कूल में कम बच्चें मिलने पर बीएसए ने जताई नाराजगी

स्कूल में कम बच्चें मिलने पर बीएसए ने जताई नाराजगी

Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में कम बच्चें मिलने पर बीएसए ने जताई नाराजगी
शामली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्बे के प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान बच्चों की पंजीकरण के अनुसार स्थिति, उनके ज्ञान और मिड-डे मील की जांच की।
बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल नंबर 13 का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पंजीकरण के अनुसार उपस्थिति चेक की। जिसमें 88 पंजीकृत बच्चों में से केवल 61 बच्चे उपस्थित मिले। जिसके बाद उन्होंने कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापिका को संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने मिड-डे मील की जांच की। एमडीएम सही पाया गया। साथ ही बच्चों के ज्ञान को भी परखा। जिसके बाद उन्होंने शिक्षकों को कमजोर बच्चों की ज्यादा ध्यान देने के निर्देश दिए।

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के कराए दाखिले
बीएसए चंद्रशेखर ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत 06-14 वर्ष के सात बच्चों के दाखिले कराए। उन्होंने रेलपार स्थित एसपी ऑफिस के पास झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे असम के लोगों से संपर्क किया। जब उन्होंने देखा कि वहां पर रहने वाले लोगों के बच्चे स्कूल में नहीं जाते, तो उन्होंने सात बच्चों को पास के प्राथमिक स्कूल नंबर 13 में उनका दाखिला कराया। इसके साथ ही उनके माता पिता को बच्चों को हर रोज स्कूल भेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बीआरसी पर दिव्यांग बच्चों के लिए लगाया कैंप
बनत स्थित बीआरसी पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत 06-14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए एसेसमेंट कैंप लगाया गया। जिसमें डाक्टरों की टीम ने सभी 31 प्रतिभागी बच्चों की विकलांगता की जांच की। जिसके बाद बीएसए ने सभी बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला समन्वयक सुभाष चंद, सुधीर कुमार, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed