फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों ने बाजार में घूम स्वेदशी वस्तु अपनाने का किया आहवान

बच्चों ने बाजार में घूम स्वेदशी वस्तु अपनाने का किया आहवान

Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने बाजार में घूम स्वेदशी वस्तु अपनाने का किया आहवान
स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। ‘विदेशियों को सबक सिखाना होगा, केवल स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा’ के उद्घोष के साथ बच्चों ने बाजारों में जनसंपर्क कर स्वदेशी अपनाने की अलख जगाई। बृहस्पतिवार होली मदर एकेडमी के बच्चों ने बाजारों में व्यापारियों, ग्राहकों से संपर्क किया। कहा कि सीमा पर चीन हमारे सैनिकों को आंखें दिखा रहा है। ऐसे में हम भारतीय बिना गोली चलाए चीन को सबक सिखा सकते हैं। भारतीय बाजार चीनी सामान से भरे पड़े हैं। अब समय आ गया है कि हम चीनी सामान का बहिष्कार करें और स्वदेशी सामान को अपनाएं। स्कूल के अध्यापक सुधीर सैनी, प्रदीप कुमार ने कहा कि अब स्कूल के बच्चे घर-घर जाकर भी स्वदेशी वस्तु अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, अंशिका, वंशिका अर्षिता असवा, खुशी, सुहेल, सावन, आर्यन, अनमोल, सामिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed