{"_id":"5967c57c4f1c1b21268b46b5","slug":"191499972988-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में किसानों पर लाठी चार्ज और अन्य घटनाओं को लेकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में किसानों पर लाठी चार्ज और अन्य घटनाओं को लेकर किया विरोध
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा
शामली। राष्ट्रीय लोकदल की माजरा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में अपनी मांगों लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। साथ ही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला और लिसाढ़ गांव के उपनिरीक्षक की बिजनौर में हत्या की निंदा की।
रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड ने कहा कि एक ओर तो प्रदेश सरकार किसानों के हितों की बात करती है, वहीं शांतिपूर्वक धरना करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। जिससे सरकार की किसान और गरीब विरोधी मानसिकता प्रदर्शित हो रही है। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की भी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग करते हुए आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि लिसाढ़ गांव के उपनिरीक्षक सहजोर मलिक की बिजनौर में हत्या के मामले का अभी तक खुसाला नहीं हुआ और हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी लिसाढ़ गांव में शहीद दरोगा के परिजनों से मिलने पहुंचेंगे। बैठक में डॉक्टर मुबारक अली, विशाल करोड़ी, अनवार चौधरी, तरसपाल मलिक, सत्यवीर, वाजिद अली, रणधावा मलिक, सुुनील मलिक, रजनीश कोरी, सोहनपाल, आशुतोष, जितेंद्र, विकास, सनोज, रामकुमार, सरोज, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।