{"_id":"5953fd174f1c1b93718b4666","slug":"191498676503-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खेतों में राहत, गांव और कस्बों में आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खेतों में राहत, गांव और कस्बों में आफत
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से फसलों को राहत, जलभराव बना मुसीबत
झिंझाना(शामली)। बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही है, वहीं जल भराव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कस्बे के बाजारों और गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नालों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बाजार में पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में घुस गया। जिसके चलते कपड़ा व्यापारी, हलवाइयों और परचून व्यापारियों का दुकान में रखा सामान खराब हो गया। व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से नालों की सफाई कराने की मांग की है। कालूराम, सुरेश राजवंशी, धनंजय कौशिक, टिल्लू शर्मा, रामनिवास गर्ग आदि का कहना है कि बरसात से पहले यदि नालों की सफाई कराई जाती तो जलभराव की समस्या नहीं होती।
उधर, ऊन रोड से गांव रंगाना में जाने वाले मुख्य मार्ग की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। टूटे मार्ग पर जल भराव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पूर्व प्रधान राजू , रमेश प्रधान, अशोक, प्रदीप शर्मा राम कुमार, दिनेश आदि ने बताया कि छह माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने मात्र एक किलोमीटर का रास्ता बनाने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया था। वहीं, करनाल हाईवे स्थित अहमदगढ़ पुलिस चौकी के निकट बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने पानी की निकासी के लिए यहां नाला नहीं बनाया, जिसके कारण जलभराव की समस्या हो रही है। पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, शेर सिंह, बीडीसी मुनेश, सरदार फकीर सिंह, पातीराम, धीरध्वज आदि ने डीएम से नाला बनवाए जाने की मांग की है।