फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   190 students quit exam

190 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 01 Apr 2017 12:33 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
190 students quit exam
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल की सुबह की पाली में संस्कृत और इंटर की चित्रकला की परीक्षा हुई। वही द्वितीय पाली में कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 177 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, विवि की चल रही परीक्षाओं में बीए गणित और एमए एजूकेशन व एमकॉम की परीक्षा हुई। इसमें 13 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी केंद्र पर कोई नकल नहीं पकड़ी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जनपद के 36 केंद्रों पर परीक्षा हुई। जिसमें पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा हुई। जिसमें सभी केंद्रों पर 250 बच्चे पंजीकृत रहे। जिसमें से 235 ने परीक्षा दी और 15 बच्चे परीक्षा से गैर हाजिर रहे। सुबह की पाली में ही इंटर की चित्रकला की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


जिसमें 3707 बच्चे पंजीकृत रहे। 3552 बच्चों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर 155 बच्चे परीक्षा से गैर हाजिर रहे। जबकि द्वितीय पाली इंटर का कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें 336 बच्चे पंजीकृत रहे। जिसमें से 329 ने परीक्षा दी। 7 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। शनिवार को हाईस्कूल की चित्रकला का अंतिम पेपर होगा। जिसके बाद हाईस्कूल परीक्षा का समापन हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वीवी पीजी कॉलेज में चल रही विवि की परीक्षा में सुबह की पाली में बीए गणित प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। जिसमें से 39 बच्चों में से 37 ने परीक्षा दी और 2 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि द्वितीय पाली में बीए गणित द्वितीय वर्ष, एमए एजूकेशन द्वितीय व एमकॉम कॉमर्स प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। जिसमें 168 बच्चों में से 11 ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली में बीए गणित तृतीय वर्ष में 7 बच्चे पंजीकृत रहे। जिसमें सभी बच्चे उपस्थित रहे। डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई नकल नही पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed