फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   19 members of a family returned to Hinduism

शामली: कांधला में एक परिवार के 19 सदस्यों ने हिंदू धर्म में की वापसी

Mon, 09 Aug 2021 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 11:57 PM IST
सार

राशिद ने बताया कि चार दिन पूर्व वह अपने परिवार के लोगों के साथ डीएम जसजीत कौर और एसडीएम कोर्ट कैराना में अपने बयान दर्ज कराने के लिए गए थे। सोमवार को कस्बे के सिद्धपीठ मनकामेश्वर सूरजकुंड मंदिर के प्रांगण में राशिद परिवार के 19 सदस्यों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
19 members of a family returned to Hinduism
कांधला सूरज कुण्ड मंदिर में हवन में भाग लेकर हिन्दू धर्म में वपसी करते परिवार के सदस्य - फोटो : SHAMLI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला कस्बे के एक बंजारा परिवार ने मंदिर परिसर में हवन के दौरान सनातन धर्म स्वीकार किया है। इस दौरान उन्हें विधि विधान के साथ जनेऊ धारण कराकर हिंदू समाज में शामिल किया गया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला रायजादगान के मजरा डंगडूगरा में पिछले 25 वर्षों से मरहूम उमर का परिवार रहता है। इस परिवार के सभी सदस्य मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार जीवन यापन कर रहे थे। उमर के पुत्र राशिद ने बताया कि उनके पूर्वज सनातन धर्मी थे। करीब 12 वर्ष पूर्व उस समय किन्हीं परिस्थितियों के चलते पूर्वजों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। अब सनातन धर्म से प्रेरित होकर परिवार के लोगों ने मन बना लिया है कि अपने घर धर्म वापसी की जाए। जिसके चलते परिवार के लोगों ने वार्ड सभासद दीपक सैनी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी लिखित में प्रार्थनापत्र देकर हिंदू समाज में वापसी की मांग की थी।
विज्ञापन


राशिद ने बताया कि चार दिन पूर्व वह अपने परिवार के लोगों के साथ डीएम जसजीत कौर और एसडीएम कोर्ट कैराना में अपने बयान दर्ज कराने के लिए गए थे। सोमवार को कस्बे के सिद्धपीठ मनकामेश्वर सूरजकुंड मंदिर के प्रांगण में राशिद परिवार के 19 सदस्यों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांधला के मंदिर में हवन करने के बाद हिंदू धर्म में वापसी करते परिवार के सदस्य।

कांधला के मंदिर में हवन करने के बाद हिंदू धर्म में वापसी करते परिवार के सदस्य।- फोटो : SHAMLI

 

कांधला में हिंदू धर्म में वापस शामिल हुए परिवार के लोग।

कांधला में हिंदू धर्म में वापस शामिल हुए परिवार के लोग।- फोटो : SHAMLI

यशबीर महाराज के द्वारा मंदिर प्रांगण में हवन कराया और सभी को जनेऊ धारण कराकर हिंदू धर्म अपनाया गया। इस मौके पर वार्ड सभासद दीपक सैनी, रिक्की रावत, राजीव कश्यप, सोनू, उपेंद्र, राहुल, शुभम, दिनेश मौजूद रहे। उधर, भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि कुछ समय पहले हिंदू समाज के कुछ लोगों ने धर्मांतरित होकर इस्लाम धर्म को अपना लिया था। उसी कड़ी में कांधला के सूरजकुंड मंदिर में उसी समाज के तीन परिवारों के 19 लोगों ने शुद्धीकरण कराकर हिंदू धर्म में वापसी की है। हिंदू समाज इन लोगों का स्वागत करता है।



बिना किसी लालच दबाव के हिंदू धर्म में की वापसी
कांधला। राशिद उर्फ विकास ने बताया कि हिंदू बंजारे समाज में उनके पूर्वजों का जन्म हुआ है। पूर्वजों के समय से उनके यहां पर प्रथा चली आ रही थी कि डेरे में किसी की मौत हो जाने पर उनको समाधि देने के लिए शव को दफनाया जाता था, लेकिन उनके पास कोई स्थायी जगह न होने के कारण दूसरे समाज के लोगों के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा था।

इसे लेकर कई तरह की परेशानियां समाज के लोगों के सामने थी। इन समस्याओं का समाधान ना होने पर उनके बाबा ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। राशिद के मुताबिक उनके बाबा ने बताया था कि कब्रिस्तान का इस्तेमाल करने की वजह से इस्लाम को कबूल कर लिया था।

अब तीसरी पीढ़ी में आने के बाद जब उन्हें पता चला कि वे हिंदू समाज से हैं, तो उन्होंने बिना किसी लालच, दबाव के घर वापसी करने का मन बना लिया। उन्हें प्रशासन से उम्मीद है कि हमारे समाज को शव के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान दिया जाएगा और जिससे हम किसी अन्य पर निर्भर न हो पाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed