{"_id":"5f2d9d128ebc3edd18714c87","slug":"19-corona-positive-with-two-children-found-shamli-news-mrt495152779","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में दो बच्चों समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में दो बच्चों समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 19 नए केस मिले हैं। इनमें 16 लोग शामली, तीन झिंझाना, तीन लोग कांधला क्षेत्र में संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 155 हो गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात आठ और शुक्रवार को 11 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें शामली के सलेक विहार न्यू मार्केट निवासी 17 वर्षीय युवक व माजरा रोड निवासी 20 वर्षीय युवती के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शामली ब्लाक क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला के अलावा 10 और 12 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाए गए। हनुमान रोड शामली में दो दिन पूर्व मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के क्लोज कांटेक्ट में आने वाले सात लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें 32 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय व्यक्ति, 10 साल का बालक, 35 वर्षीय महिला, दो और पांच साल के दो बच्चे, 60 साल की महिला शामिल हैं। इसके अलावा गोशाला रोड निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। कस्बा कांधला में बाईपास रोड पर 55 वर्षीय महिला और इसी क्षेत्र के गांव पंजोखरा में 51 वर्षीय और 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कस्बा झिंझाना में 70 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय और 34 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात आठ और शुक्रवार को 11 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 155 हो गई है।