{"_id":"5c5f0fe6bdec220a742daecf","slug":"1890-liter-sharab-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"1890 लीटर कच्ची शराब बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1890 लीटर कच्ची शराब बरामद
Sat, 09 Feb 2019 11:07 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर और हरिद्वार जिले में कच्ची शराब पीने से हुई मौतों के बाद डीएम और एसपी के नेतृत्व में जिले के कई गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से 1890 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि आठ से 22 फरवरी तक अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर और पटनी परतापुर में निरीक्षण कर लोगों को अवैध शराब पीने सेहोने वाली जनहानि के प्रति जागरूक किया। जनपद में गठित टीेमों द्वारा थाना कैराना के गांव बरनावी, पावटीकला, डेरा डोकपुरा, झिंझाना के गांव अहमदगढ, थानाभवन के गांव रसीदगढ, नोजल, मन्टी हसनपुर और बाबरी, बन्तीखेडा तथा आस-पास के क्षेत्रों में दबिश अभियान चलाया। दबिश के दौरान अवैध शराब के चिह्नित ठिकानों से करीब 1890 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से लगभग 5050 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया। इस दौरान 12 ड्रम और शराब बनाने के उपकरण भभका आदि बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत 12 अभियोग दर्ज किए गए।
मकानों को खंगाला, भट्ठियों को तोड़ा
झिंझाना। जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ गांव रामपुरा और अलाउदीनपुर में कई दर्जन मकानों की तलाशी ली। इस दौरान कच्ची शराब नहीं मिली, लेकिन कुछ मकानों में शराब बनाने के उपकरण व भट्ठी मिलने पर उनको तोड़कर मौके पर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के तलाशी अभियान की भनक लगने से पहले ही लोग घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए थे। झिंझाना क्षेत्र के बावरिया के गांवों, डेरों और रंगाना फार्म में कुछ लोग कच्ची शराब बनाने के धंधे में लिप्त रहते है। पुलिस-प्रशासन ने कई बार इसपर सख्ती कर इसे बंद कराना चाहा लेकिन यह धधां बंद नहीं हो सका।
अब हम शराब नी काढह है, पहले काढह थे
झिंझाना। गांव रामपुरा में एक मकान की तलाशी लेने के दौरान पहुंची एक महिला से एसपी और डीएम ने बात कर पूछा की क्या अभी भी शराब का धंधा करते हो, तो महिला ने जवाब दिया कि अब हम शराब नी काढह है। चाहे तो अपने पीछे खड़े दीवान जी से पूछ लो, पहले काढह थे। इब तो पूरी सख्ती कर रखी है। इतना सुनते ही अहमदगढ़ चौकी पर तैनात दीवान बगले झांकने लगे। एसपी ने थाना प्रभारी ओपी चौधरी को किसी भी हालत में अवैध शराब बनाने व बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए।