फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सफलता के लिए सकारात्मक सोच और अच्छे दोस्त जरूरी

सफलता के लिए सकारात्मक सोच और अच्छे दोस्त जरूरी

Thu, 21 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सफलता के लिए सकारात्मक सोच और अच्छे दोस्त जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब मिड टाउन और विजय सिंह पथिक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विद्युयल आईएएस एकेडमी में मनोमंथन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि बेटियों में शिक्षा के साथ ही आत्म शक्ति भी जरूरी है।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार ने किया। सबसे पहले पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जांबाज हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे। रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से अतिथियों को बैज लगाया गया। एसपी अजय कुमार ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे अमर उजाला के अपराजिता अभियान में वह करीब 15 हजार बेटियों से रूबरू हो चुके हैं। हमारी बेटियां भी सेना में भी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही है। एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर मानसी जैन, विजय सिंह पथिक की वालंटियर तेजस्वनी, रोटेरियन संजीव जैन, रोटरी कलब के अध्यक्ष अखिल तायल, सचिव गोपाल मित्तल, आशु जैन व आशु बजाज के अलावा योग प्रशिक्षक कुमुद शर्मा, वीणा अग्रवाल, मृदुुला जैन, रश्मि, गरिमा, सादमानी, उजमा, गुलिस्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


एसपी ने उदाहरण देकर बताया मन से सशक्त बनें
एसपी ने छात्राओं को बताया कि एक दिन वह सुबह टहल रहे थे तो सड़क पर अकेले जा रही एक बेटी से पूछा कि तुम्हें अकेले जाते डर नहीं लग रहा। बेटी ने तपाके जवाब दिया है किसी की हिम्मत कि कुछ कह दे, ऐसा थप्पड़ मारूंगी कि जिंदगी भर याद रखेगा। एसपी ने छात्राओं से कहा कि वे भी इसी तरह सशक्त बनें। इसके लिए उन्हें सकारात्मक सोच, अच्छी दोस्त और अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर बुलाकर परखा छात्रा का आत्मविश्वास
एसपी ने छात्रा स्नेहा को मंच बुलाकर उसका आत्मविश्वास जांचा। उससे बात की। उससे मंच से बोलने को कहा। बताया कि इस तरह बोलना और दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करना भी एक कला है।

हर मुश्किल काम कर सकती है नारी: नीतू त्यागी
मुख्य वक्ता विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ नीतू त्यागी ने बेटियों को आत्म सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान और आत्मशक्ति में महिलाएं पूर्ण सशक्त हो सकती है। गांधीजी ने कहा था कि यदि हम एक नारी को शिक्षित करते है तो एक पूरे परिवार को शिक्षित किया जाता है। उन्होंने सेना में महिलाओं की भागीदारी पर लेफ्टिनेंट जनरल इंडियन आर्मी पुनीता अरोरा का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी में आत्मशक्ति आने पर वो हर मुश्किल काम कर सकती है।


बेटी मजबूत तो घर भी मजबूत: अजय बाबू
रोटरी कलब मिड टाउन शामली के पूर्व अध्यक्ष व प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ अजय बाबू शर्मा ने बेटियों को शिक्षित होने के साथ ही सेल्फ इन पावरमेंट में आगे बढ़ने को कहा। कहा कि बेटियां मजबूत होंगी तो देश मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed