फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सर्दी में गरीब असहाय लोग ठिठुर रहे है, जिला प्रशासन ने नही जलाए अलाव

सर्दी में गरीब असहाय लोग ठिठुर रहे है, जिला प्रशासन ने नही जलाए अलाव

Sun, 02 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सर्दी में गरीब असहाय लोग ठिठुर रहे है,  जिला प्रशासन ने नही जलाए अलाव
शामली। पिछले दस दिनों में सर्दी बढ़ने से लोग ठिठुर रहे हैं। इनमें उन लोगों का बुरा हाल है जिनका कोई ठिकाना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था नही कर पाया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

सर्दी का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में काफी सर्दी का कहर रात में बढ़ गया था। पिछले एक सप्ताह के मौसम के अधिकतम व न्यूनतम आंकड़ों पर नजर डाले तो अधिकतम व न्यूनतम में चार पांच डिग्री सेल्सियस में गिरावट आई है। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले दो माह कड़ाके की ठंड पडे़गी। मौसम में कोहरा बादल छाए रहेंगे। बढ़ती हुई सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात के अलाव की व्यवस्था नही की है। रात में रोडवेज बस अड्डो व रेलवे स्टेशन में सर्दी में गरीब असहाय लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम का आंकड़ा तिथि - तापमान
अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
1-- 28 नवंबर - 27 डिग्री सेल्सियस - 13 - डिग्री सेल्सियस।
2- एक दिसंबर - 26 डिग्री सेल्सियस- 10 डिग्री सेल्सियस।
2- दो दिसंबर - 24 डिग्री सेल्सियय- 10 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed