{"_id":"5c002b7ebdec22417d629641","slug":"181543515006-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान थापा ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान थापा ने जीती कुश्ती
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। तितरवाड़ा रोड पर चल रहे तीन दिवसीय दंगल के अंतिम दिन फाइनल कुश्ती नेपाल के पहलवान थापा और राजस्थान के रवि के बीच हुई। इसमें थापा ने रवि को चित कर दिया।
कैराना के नसीम पहलवान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विराट दंगल के अंतिम दिन का भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान और डा. मुश्ताक अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद अनिल चौहान ने अखाड़े में पहलवानों के हाथ मिलवाए। पहली कुश्ती नेपाल से आए थापा और राजस्थान के रवि के बीच हुई, जिसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। थापा ने रवि को महज पांच मिनट में ही अपने दांवपेंच में चित कर दिया। भाजपा नेता अनिल चौहान ने थापा को 21 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित करते हुए पीठ थपथपाई। दूसरी कुश्ती फैसल कैराना और सचिन शाहपुर के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। संदीप सनौली एवं विनोद गन्नौर के बीच हुई कुश्ती भी बराबर पर छूटी। इन पहलवानों पर 51 हजार रुपये का इनाम था। पहलवानों को सम्मानित करने के बाद दंगल का भी समापन कर दिया गया। इस दौरान मौसम सोनीपत, गय्यूर बापौली, अस्मीर कैराना, गौरव मंसूरपुर आदि मौजूद रहे।