{"_id":"5babd3d8867a557eb715cee2","slug":"181537987544-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैडेट्स ने सफाई अभियान चला किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैडेट्स ने सफाई अभियान चला किया जागरुक
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एनसीसी कैडेट द्वारा प्राकृतिक चिकित्सालय में साफ सफाई अभियान चलाया गया। कैडेट ने लोगों से भी सफाई करने की अपील की।
85 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी शहर के कई हिस्सों में साफ सफाई अभियान चलाया। करनाल मार्ग पर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में हाथों में झाडू़ व डस्टबिन लेकर साफ सफाई की। बटालियन कमांडर कर्नल प्रदीप भाटिया ने बताया कि पूरे भारत में 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। कैडेट लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर कैप्टन लोकेंद्र, लेफ्टिनेंट रजनीश, रविंद्र, सुनील कुमार, पुखराज, देवेंद्र सिंह, संदीप, बलकार, ओमप्रकाश, जसबीर, संजीव कुमार, पवन कुमार आदि भी मौजूद रहे।