{"_id":"5b92bc8c867a5501350add19","slug":"181536343180-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागर के लिए सहारनपुर रोड़ पर देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागर के लिए सहारनपुर रोड़ पर देखी जमीन
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला कारागार की स्थापना के लिए सहारनपुर रोड पर बनत और सिक्का गांव के रकबे में शामिल जमीन का सर्वेक्षण किया गया। पूर्व में जिला कारागार के लिए गांव भैंसवाल और फिर जंधेड़ी गांव के पास जमीन देखी गई थी।
बृहस्पतिवार को जिला कारागार मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने शामली तहसीलदार अभयराज पांडेय तथा अन्य राजस्व कर्मियों के साथ गांव भैंसवाल के पास सरकारी जमीन का सर्वेक्षण किया था। उस जमीन को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ रही है। शुक्रवार को सहारनपुर रोड पर बनत और सिक्का के रकबे में आ रही जमीन का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान नगर पंचायत बनत के चेयरमैन राजीव कुमार और अन्य लोग भी मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला कारागार मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ जेल अधीक्षक जमीन का सर्वेक्षण करने के लिए आएंगे। इसके बाद ही तय होगा कि जिला कारागार की स्थापना कहां होगी।