{"_id":"5b84437042c792464b1c5749","slug":"181535394672-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली कुरीतियों को दूर कराएंगे उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैली कुरीतियों को दूर कराएंगे उलमा
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
समाज में फैली कुरीतियों को दूर कराएंगे उलमा
कैराना।
नगर के मोहल्ला आलदरम्यान स्थित एमपी वाली मस्जिद के हॉल में उलमा ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से चेयरमैन, सभासद तथा गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। संभ्रांत लोगों की कमेटियां बनाकर समाज के सुधार और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सोमवार को एमपी वाली मस्जिद में प्रख्यात आलिम-ए-दीन हजरत मौलाना मोहम्मद उमर की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना उमर ने कहा कि मुस्लिम समाज शिक्षा के स्तर में बेहद पिछड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण समाज में फैली नशाखोरी, जुआ, सट्टेबाजी, सूदखोरी का मकड़जाल है। यह एक गंभीर विषय है। समाज के जिम्मेदार लोगों को एकजुटता के साथ कुरीतियों को दूर करना होगा, तभी कौम की तरक्की होगी। कैराना नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि नशाखोरी व सट्टेबाजी पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। यही कारण है कि समाज में शिक्षा का स्तर नहीं बढ़ रहा है। नशाखोरी तेजी से पनप रही है। उलमा का इसके खात्मे के लिए यह बड़ा सराहनीय कदम है, जिसमें वह भरपूर सहयोग देंगे। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों की समाप्ति के लिए मोहल्ले दर मोहल्ले में संभ्रांत व्यक्तियों की कमेटी बनाई जाएगी, जो लोगों को जागरूक करेगी। उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। मीटिंग में मुफ्ती राशिद, मौलाना इमरान, मौलाना अब्दुल्लाह, मौलाना कासिम, हाजी अरशद, सभासद सलमान, फुरकान, मुरसलीन, गय्यूर, मेहरबान अंसारी, तौसीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।