{"_id":"5b6f22db4f1c1b35028b45cc","slug":"181534010075-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर खुदीराम बोस के जीवन पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर खुदीराम बोस के जीवन पर डाला प्रकाश
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदीराम बोस के जीवन पर डाला प्रकाश
शामली। अग्रवाल समाज महासभा शामली द्वारा अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विवेक विहार स्थित सुशील अग्रवाल के निवास पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष कमल बंसल ने बताया कि देश के नौजवानों को शहीद खुदीराम बोस के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने मात्र 19 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। हम देश के सभी नौजवानों से अपील करते हैं कि अपनी मातृभूमि के लिए भी हमें कुछ करके जाना है। परिवार के साथ साथ हमारी मातृभूमि का कर्जा भी हमारे ऊपर है। इस दौरान जिला संगठन महामंत्री सुशील अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवम गर्ग, रामकुुमार गोयल, आकाश गोयल, राहुल संगल आदि मौजूद रहे।