{"_id":"5b5b66b34f1c1bbd298b6633","slug":"181532716723-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा
जलालाबाद। तेज बारिश के चलते दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। वहीं, मकान में करंट फैलने से कई परिवार बाल- बाल बच गए।
जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज बोहरान में श्री राधा-कृष्ण मंदिर के सामने वाली सड़क पर महराज पत्नी निसार अहमद का एक पुराना दो मंजिला मकान है। पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते शुक्रवार की शाम मकान भरभरा कर गिर पड़ा। शुक्र रहा कि मकान मालिक महराज अपने बच्चों को लेकर कहीं रिश्तेदारी में गई हुई थीं। ऊपर के मकान की दीवार के पास से गुजर रही बिजली की लाइन पर गिरने से बिजली का खंबा नीचे झुक गया। आसपास के मकानों पर लगी टी- लाइन तारे टूटने से पास के अब्दुल सलाम, अशफाक मलिक आदि पड़ोसियों के मकानों में करंट फैल गया। तत्काल बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने नगर पंचायत के कर्मचारी को बुलवाकर विद्युत विभाग के सहयोग से रास्ते में पड़ा मलबा हटवाया। इसी प्रकार कस्बे के मोहल्ला जामिन अली में महबूब पुत्र याकूब का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया।