फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तबस्सुम की जीत पर जश्न में डूबा कैराना

तबस्सुम की जीत पर जश्न में डूबा कैराना

Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
तबस्सुम की जीत पर जश्न में डूबा कैराना
कैराना।
विज्ञापन

महा गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत पर शहर जश्न में डूबा रहा। इस दौरान समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को जीत की मुबारकबाद दी।

बृहस्पतिवार को लोकसभा कैराना उपचुनाव की मतगणना में महागठबंधन की रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह दूसरे नंबर पर रही। सुबह सात बजे से ही परिणाम को लेकर रालोद और भाजपा समर्थक बेताब नजर आ रहे थे। जैसे ही दोपहर के समय तबस्सुम की जीत की खबर फैली, तो उनके समर्थक झूम उठे। देखते ही देखते तबस्सुम हसन के आवास मोहल्ला आलदरम्यान पर ढोल बजने शुरू हो गए और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। समर्थकों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। आतिशबाजी की गई। इस दौरान जीत की खुशी में एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद भी दी गई। उनके आवास पर समर्थकों ने तबस्सुम हसन जिंदाबाद और महागठबंधन जिंदाबाद के नारे गए। जीत की आधिकारिक घोषणा होने के बाद नाहिद हसन और उसकी मां तबस्सुम हसन शामली के लिए रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed