{"_id":"5af7295b4f1c1bea408b4ce5","slug":"181526147419-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी राजनीतिक गिरगिट की तरह - राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी राजनीतिक गिरगिट की तरह - राणा
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने उठाया था पलायन का मुद्दा
थानाभवन। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा में उन्होंने विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी के बेटे विधायक नाहिद हसन पर हमला करते हुए राजनीतिक गिरगिट बताया।
शनिवार को गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा और जिलाध्यक्ष पवन तरार ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवा माजरा, नगली जमालपुर, खेड़ी बैरागी, खानपुर, कास्सोपुर, भनेड़ा जट आदि गांव में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 13 महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ठीक की, जबकि पूर्व में आतंक, अत्याचार और पलायन का माहौल था। इसी कारण कैराना पलायन का मुद्दा उठा था। वहीं, उन्होंने कहा कि जिले की तीनों शुगर मिलें अब तक 71 लाख क्विंटल गन्ना ज्यादा पेराई कर चुकी हैं। वहीं, कैराना सीट पर गठबंधन में आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बेटे सपा विधायक नाहिद हसन के मुजफ्फरनगर दंगों में दर्ज मुकदमे चुनाव जीतने पर फैसले कराए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें राजनीतिक गिरगिट करार दिया। इस दौरान सोमबीर प्रधान, डायरेक्टर लवली मलिक, बिल्लू प्रधान, मिंटू प्रधान, रामकुमार पंवार, भारत चौधरी, विपिन प्रधान, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने दिया व्यापारियों को सुरक्षित माहौल- गर्ग
शामली/झिंझाना। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने व्यापारियों को सुरक्षित माहौल दिया है। पूर्व में प्रदेश का व्यापारी त्रस्त रहता था। शुक्रवार शाम राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शामली में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर व्यापारी वर्ग के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। साथ ही कहा कि व्यापारियों के हित में सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व आईजी विजय गर्ग, सुखचेन वालिया, पंकज आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा झिंझाना स्थित आर्य समाज धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक में राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि अब व्यापारी वर्ग को डरने की जरूरत नहीं है। अपराधियों का सफाया हो चुका है। भयमुक्त वातावरण भाजपा ने दिया है। बैठक की अध्यक्षता विनोद संगल और संचालन मुकेश जैन ने किया। इस दौरान अनिल चौहान, आशीष मित्तल, अशोक बहादुर, सुनील बंसल, बिजेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।