{"_id":"5ae762e84f1c1b85028b769f","slug":"181525113576-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के माध्यम से गन्नामंत्री ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के माध्यम से गन्नामंत्री ने सुनी समस्याएं
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
गढ़ीपुख्ता। गांव दुल्लाखेड़ी में कुलदीप राणा के आवास पर रविवार रात चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं बताईं। वहीं, ग्रामीणों ने भी अपनी कुछ समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बालिकाओं के लिए जूनियर हाईस्कूल की मांग की और भाट्टू मार्ग पुल से पिंडोरा जहांगीरपुर तक सड़क बनाने की मांग रखी। इस दौरान गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जब तक खेत में गन्ना रहेगा, तब तक चीनी मिलों में गन्ना पेराई बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था जनता को दी है और गुंडागर्दी को खत्म किया है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी बौखलाए हुए हैं। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी।