शामली। श्री परशुराम युवा जागृति मंच की ओर से शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ विजय कौशिक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई। भगवान परशुुुराम के भजनों पर पंडित योगेश वत्स द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुुत करके श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। हरियाणा- दिल्ली से आए गायकों ने भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौके पर परशुराम राम युवा जागृति मंच के अनिल भार्गव, अतुल विक्रम कौशिक, निशांत भार्गव, योगेश भारद्वाज, अंकित कौशिक, विकास भार्गव, विक्रांत भार्गव, पुनीत वत्स, गौरव शर्मा, जिवितेश, विजय पांडे, अतुल कौशिक, राजू शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, विकास भारद्वाज, निशांत भार्गव, अनुज शर्मा, आशीष शर्मा, पारस भारद्वाज, दीपक जोशी, नीरज वत्स, विनीत, अरविंद कौशिक, सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।