फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जारी रहेगा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई अभियान- वर्मा

जारी रहेगा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई अभियान- वर्मा

Mon, 26 Mar 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जारी रहेगा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई अभियान- वर्मा
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का कराया जाएगा समाधान
विज्ञापन

शामली।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि बदमाशों के खिलाफ चल रहा कार्रवाई अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति कानून तोड़ेगा या समाज में भय व्याप्त करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शामली जिला संवेदनशील श्रेणी में आता है। पूर्व में जितने भी बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया, उनकी वर्तमान स्थिति देखी जाएगी। ऐसे बदमाशों की निगरानी की जाएगी, जो जमानत मिलने पर से जेल से बाहर आ गए हैं, ताकि वह फिर से आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने पाएं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे, पुलिस इसका पूरा प्रयास करेगी। यदि पुलिस के साथ कोई दुस्साहस करेगा, तो उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के होने पर तत्परता से पुलिस मौके पर पहुंचेगी और पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर जाएंगे। ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जाए। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मेरठ-करनाल मार्ग से मेरठ, बागपत और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को पूर्व की तरह गाडीवाला चौराहे से वाया कैराना-कांधला होकर निकाला जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और आवासीय भवनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed