{"_id":"5ab14cd34f1c1b690e8b596f","slug":"181521568979-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला न्यायालय की स्थापना को वकीलों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला न्यायालय की स्थापना को वकीलों का धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय की स्थापना के लिए वकीलों का प्रदर्शन
शामली। जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी कर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन चलता रहेगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला न्यायालय की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही होनी चाहिए। काफी समय से अधिवक्ता जिला न्यायालय स्थापना की मांग कर रहे हैं। शासन स्तर पर भी इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके अलावा जिले के ओएसडी और प्रशासनिक न्यायाधीश भी शामली आकर कई प्रस्तावित भवनों का निरीक्षण कर चुके हैं। उनकी मांग है कि जिला न्यायालय की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही कराई जाए। इस दौरान अधिवक्ता नीलकमल, राजेश आर्यन, चंद्रवीर सिंह, चंद्रभान सिंह, मुकेश गर्ग, प्रदीप पंवार, सतेंद्र धीरयान, सतीश चौहान, सतीश मिठालिया, विवेक कुमार, मनोज जांगिड़, जेपी कौशिक, संजय शर्मा, सोमपाल चौहान, जयपाल चौहान, रामफूल सिंह, सौराज सिंह, श्यामवती, दीपक कौशिक, सतेंद्र खैवाल, अशोक राणा, प्रताप राठौर, रविंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल मित्र मंडल के चेयरमैन नवीन कुमार गर्ग ने भी अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारी अधिवक्ताओं का समर्थन करने कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।