{"_id":"5a9ed3044f1c1bef7b8baf3a","slug":"181520358148-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ और चिकित्साधीक्षक मारपीट प्रकरण में जांच को पहुंची एडी हैल्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ और चिकित्साधीक्षक मारपीट प्रकरण में जांच को पहुंची एडी हैल्थ
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में डॉक्टरों के बीच मारपीट मामले की जांच की
शामली/कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ व चिकित्साधीक्षक के बीच हुई मारपीट के मामले में एडी हेल्थ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कांधला सीएचसी पर पहुंची। टीम ने चिकित्सा अधीक्षक सहित बैठक में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।
सोमवार दोपहर कस्बे के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सुशील कुमार ओर डीसीपीएम फईम अहमद कांधला सीएचसी पर साप्ताहिक बैठक को लेने पहुंचे थे। बैठक में चिकित्सक व एएनएम की मौजूदगी के दौरान आरोप प्रत्यारोेप को लेकर एसीएमओ डाक्टर सुशील कुमार व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्रा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना परिसर में कार्रवाई की मांग को लेकर डाक्टर रमेश चंद्रा ने एएनएम व स्टाफ के लोगों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया था। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम डाक्टर अनिल कुमार सिंह, डाक्टर अमित कुमार शर्मा व डाक्टर अनिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करने के लिए पहुंचे। टीम ने चिकित्सालय पहुंचकर बैठक में मौजूद एएनएम व चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा सहित चिकित्सालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद पूरे प्रकरण की जांच की। जांच टीम ने जानकारी के बाद बताया कि चिकित्सालय में इस तरह की वारदात होना निंदनीय है। दोनों पक्षों के लोगों के बयान दर्ज कर जांच करने के बाद रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद आगे कार्रवाई तय होगी। उधर, इल मामले को लेकर थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने भी चिकित्सालय में पहुंचकर पूछताछ कर पूरे प्रकरण की जांच की।