{"_id":"5a77561e4f1c1b8f268b8302","slug":"181517770270-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुकुम सिंह के निधन पर थानाभवन में शोक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुकुम सिंह के निधन पर थानाभवन में शोक सभा
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशल नेता को खो दिया
थानाभवन। कैराना से भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन पर थानाभवन में शोक सभा हुई, जिसमें लोगों ने बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
कस्बा थानाभवन में रविवार दोपहर हुई शोक सभा में पूर्व सभासद सतीश तायल ने कहा कि प्रदेश ने बहुत कुशल नेता को खो दिया है। वह संसदीय विषय के विशेषज्ञ थे, उन्होंने हमेशा सदन के अंदर व बाहर आम जन के हित की लड़ाई लड़ी। डॉक्टर राजन उपाध्याय ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह अपने व्यवहार व क्षेत्र का विकास करने के लिए बहुत लोकप्रिय थे। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों में उनकी शालीनता व राजनीतिक कुशलता को यह क्षेत्र हमेशा याद रखेगा। पूर्व सभासद उमेश सैनी ने कहा कि उनकी क्षति कभी भी पूरी नहीं की जा सकती। सभी वर्ग के लिए कार्य करने के लिए संसद में उत्सुक रहते थे। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान बृजेश सैनी, ठाकुर मदन सिंह, घनश्याम शर्मा, उमेश सैनी, प्रदुमन, प्रदीप गोयल, कलीराम, बृजेश बाल्मीकि और ठाकुर चरण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।